Motihari: एक किलो 350 ग्राम गांजा के साथ डेढ़ लाख रुपये बरामद, एक गिरफ्तार

पन्नापुर रंजीता वार्ड नंबर 15 में स्थानीय पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए एक किलो 350 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.

Motihari: हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के पन्नापुर रंजीता वार्ड नंबर 15 में स्थानीय पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए एक किलो 350 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. इसकी पुष्टि करते हुए हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि छापेमारी के दौरान सुखराम सिंह की पत्नी प्रभावती देवी को गिरफ्तार किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पैकेट में रखा हुआ गांजा, नगदी और पांच मोबाइल फोन बरामद हुआ है. पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन का प्रयोग ग्राहकों और सप्लायर से बात करने के लिए किया जाता था. जिसके बाद अब इस रैकेट से संबंधित लोगों की तलाश में जुट गई है. थानाध्यक्ष श्री सिन्हा ने बताया कि 1 किलो 350 ग्राम गांजा के साथ-साथ आरोपी के घर से एक लाख 48 हजार नगद रूपयां तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इस मामले में हरसिद्धि थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी के लिए गठित की गई टीम में अपर थानाध्यक्ष सीमा कुमारी, दरोगा अविनाश कुमार सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >