स्नाइपरनुमा हथियार से दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, हत्या-लूट समेत कई मामलों का आरोपी

पूर्वी चंपारण के बंजरिया में पुलिस ने स्नाइपर जैसे अत्याधुनिक हथियार के बल पर रंगदारी वसूलने वाले शातिर अपराधी उज्जवल कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से खतरनाक हथियार भी बरामद हुआ है. पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी है.

Motihari Crime News: पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्नाइपरनुमा अत्याधुनिक हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसके पास यह खतरनाक हथियार कहां से आया और उसके गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अपराधी अवैध और खतरनाक हथियार लहराकर क्षेत्र में लोगों को आतंकित कर रहा है. साथ ही उनसे रंगदारी की वसूली भी की जा रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की पहचान, हथियार भी बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैलाहां बाबू टोला, वार्ड नंबर-1 निवासी उज्जवल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर स्नाइपरनुमा हथियार भी बरामद किया है. बरामद हथियार की जांच की जा रही है.

हत्या, लूट और रंगदारी के मामलों में जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, उज्जवल कुमार का आपराधिक इतिहास पुराना है. वह पहले भी हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है. जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था.

हथियार के स्रोत और नेटवर्क की जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही यह जांच की जा रही है कि उसके पास यह खतरनाक हथियार कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हाथ है.

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और आम लोगों में भय का माहौल बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इस गिरफ्तारी के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़ें: बंजरिया: झखिया चौक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की खेप के साथ दो नामी शराब माफिया गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >