नक्सल कांड का आरोपी मंजयपूरी गिरफ्तार

नक्सल कांड का आरोपी मंजयपूरी उर्फ रमन्जयपुरी पकड़ा गया.

पताही. स्थानीय बाजार से नक्सल कांड का आरोपी मंजयपूरी उर्फ रमन्जयपुरी पकड़ा गया. वह फेनहारा थाने के मरपाठोठी गांव का रहने वाला है. पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मंजयपुरी पर पताही थाने में कांड संंख्या 16-15 दर्ज है, जिसमें चम्पापुर के एक किसान के खेत में झंडा लगा रंगदारी मांगी गयी थी. उसपर पकड़ीदयाल थाने में भी कांड संख्या 93-15 व फेनहारा थाने में कांड संख्या 70-16 दर्ज है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में थानाध्यक्ष कैलाश कुमार व अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी सहित अन्य शामिल थे. चोरी की स्कूटी व मोटर के साथ दो बदमाश गिरफ्तार मधुबन . राजेपुर पुलिस एक स्कूटी व बिजली के मोटर समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरपुर जिले के शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव का मधुरेंद्र कुमार व राजन कुमार है.राजेपुर के अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.वही मारपीट मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को नोनिमन गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी नोनिमन गांव का विवेक कुमार है.अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >