बंजरिया के बथना स्कूल का मुखिया ने किया औचक निरीक्षण, मिड-डे मील से लेकर पढ़ाई तक परखी व्यवस्था

बंजरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बथना में मुखिया तान्या प्रवीण ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की।

Banjariya News: बंजरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बथना का गुरुवार को मुखिया तान्या प्रवीण ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया, बच्चों से बातचीत की और विद्यालय की शैक्षणिक व व्यवस्थागत स्थिति का आकलन किया.

निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई और अनुशासित वातावरण को देखकर उन्होंने संतोष जताया.

बच्चों से पढ़ाई और भविष्य पर की चर्चा

मुखिया तान्या प्रवीण विभिन्न कक्षाओं में पहुंचीं और छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई, अच्छे संस्कार, अनुशासन और भविष्य की योजनाओं को लेकर संवाद किया.

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षकों के साथ बैठक, दिए जरूरी सुझाव

निरीक्षण के बाद मुखिया ने प्रधानाध्यापक आनंद कुमार और अन्य शिक्षकों के साथ बैठक की. इस दौरान विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई.

उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

मिड-डे मील की गुणवत्ता भी परखी

निरीक्षण के दौरान वार्ड सदस्य पुष्पांजली देवी और मुखिया प्रतिनिधि फैजूर रहमान मुन्ना भी मौजूद रहे.

जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के रसोईघर का निरीक्षण किया और बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता और मात्रा की बारीकी से जांच की, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक और निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन मिल सके.

शिक्षा और पोषण को बताया प्राथमिकता

मुखिया तान्या प्रवीण ने कहा कि शिक्षा, पोषण और बच्चों का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >