Motihari Sadar Hospital OPD: 29 मई का ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी, देखें डॉक्टरों की लिस्ट

Motihari Sadar Hospital OPD: मोतिहारी सदर अस्पताल में शुक्रवार के लिए डॉक्टरों का नया ड्यूटी रोस्टर जारी. इमरजेंसी, आईसीयू और ओपीडी समेत आंख व ईएनटी विभागों में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती, देखें पूरी लिस्ट.

Motihari Sadar Hospital OPD: मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार (29 मई) के लिए डॉक्टरों का नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. इसके तहत ओपीडी (OPD), इमरजेंसी (Emergency), आईसीयू (ICU) समेत विभिन्न विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है. अस्पताल आने से पहले मरीज इस लिस्ट को जरूर देख लें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो.

ICU में तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे डॉक्टर

अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक, आईसीयू वार्ड में मरीजों की चौबीस घंटे निगरानी के लिए डॉक्टरों को तीन अलग-अलग शिफ्टों में बांटा गया है.

  • सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक: डॉ अजीता कुमारी चौरसिया
  • दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक: डॉ नागमणि सिंह
  • रात 08 बजे से अगली सुबह 08 बजे तक (नाइट शिफ्ट): डॉ राजीव कुमार

इमरजेंसी वार्ड का शेड्यूल

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी शुक्रवार को तीन शिफ्टों में डॉक्टरों की मुस्तैदी रहेगी, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके.

  • सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक: डॉ मधु भारती
  • दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक: डॉ अवधेश कुमार
  • रात 08 बजे से अगली सुबह 08 बजे तक (नाइट शिफ्ट): डॉ अतर हुसैन

ओपीडी (OPD) में ये डॉक्टर बैठेंगे

शुक्रवार को सामान्य ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच और परामर्श के लिए दो अनुभवी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है.

  • डॉक्टरों के नाम: डॉ नागमणि सिंह व डॉ मुकेश कुमार कुशवाहा

ईएनटी और आंख विभाग की स्थिति

विशेषज्ञ डॉक्टरों की श्रेणी में आंख और कान-नाक-गला (ENT) विभाग के लिए भी डॉक्टरों का शेड्यूल तय कर दिया गया है.

  • इएनटी डिपाटमेंट (ENT): डॉ त्रिपती कुमारी (एलोपैथ) व डॉ अजीता कुमारी चौरसिया
  • आंख डिपाटमेंट (EYE): डॉ नवीन कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >