मोतिहारी: पुलिस लाइन में QRT और दंगा नियंत्रण बल की संयुक्त मॉक ड्रिल, एसपी ने दिए जरूरी निर्देश

मोतिहारी पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस अभ्यास में QRT, वज्र वाहन दल और दंगा नियंत्रण बल शामिल हुए. एसपी स्वर्ण प्रभात ने जवानों को हर आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए.

Motihari Police: मोतिहारी में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस लाइन में मंगलवार को क्विक रिस्पांस टीम (QRT), वज्र वाहन दल और दंगा नियंत्रण बल की संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई. इस दौरान पुलिस जवानों को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और त्वरित कार्रवाई का अभ्यास कराया गया.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया नेतृत्व

मॉक ड्रिल का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने किया. उन्होंने पूरी अभ्यास प्रक्रिया का निरीक्षण किया और जवानों की कार्यशैली का बारीकी से मूल्यांकन किया.

ड्रिल के दौरान दंगा नियंत्रण, उपद्रवियों पर नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल की समन्वित कार्रवाई का अभ्यास कराया गया.

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे

एसपी स्वर्ण प्रभात ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस बल को सतर्क, अनुशासित और त्वरित कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों और जवानों को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और आधुनिक तकनीक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए.

वज्र वाहन और सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन

मॉक ड्रिल के दौरान वज्र वाहन, सुरक्षा उपकरणों और दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले अन्य संसाधनों का प्रदर्शन भी किया गया. पुलिस अधिकारियों ने जवानों की कार्यकुशलता का आकलन किया और आवश्यक सुधार के लिए सुझाव भी दिए.

पुलिस बल की तैयारी को परखा गया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस संयुक्त मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल की तैयारी का आकलन करना और किसी भी आकस्मिक स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की क्षमता को और मजबूत बनाना था.

यह भी पढे़ं: मोतिहारी: चकिया की बंद पड़ी चीनी मिल के पुनरुद्धार की कवायद तेज, बेंगलुरु की टीम ने किया सर्वे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >