मोतिहारी: हथियार और चोरी की बाइक के साथ ओडिशा के पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार

Motihari police arrest criminals: मोतिहारी पुलिस ने छतौनी में छापेमारी कर ओडिशा के पांच अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार कर शहर में होने वाली एक बड़ी डकैती की साजिश को विफल कर दिया.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari police arrest criminals: मोतिहारी में पुलिस ने समय रहते एक बड़ी और त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों के बड़े मंसूबों को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छतौनी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अंतरराज्यीय गिरोह के पांच कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया. ये सभी अपराधी शहर में किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे थे. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिलें और मास्टर चाबियां बरामद की हैं.

यह भी पढ़ें… सीतामढ़ी: फेसबुक वाली प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक को ग्रामीणों ने पकड़ा

होटल के पीछे चल रही थी मीटिंग, घेराबंदी कर दबोचे गए बदमाश

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि छतौनी स्थित होटल सिटी इंटरनेशनल के पीछे, बड़ाबरियारपुर इलाके में कुछ संदिग्ध और हथियारबंद अपराधी किसी बड़ी डकैती या लूट की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए ठिकाने की घेराबंदी की और मौके से पांचों अपराधियों को रंगे हाथ दबोच लिया.

यह भी पढ़ें… बारात के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन युवक को लगी गोली,टेंट कर्मी गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर

पिस्टल, कारतूस और मास्टर चाबी बरामद

गिरफ्तार किए गए सभी पांचों अपराधी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं. पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, चोरी की दो मोटरसाइकिलें, छह मोबाइल फोन, दो फर्जी नंबर प्लेट और दो मास्टर चाबियां बरामद की हैं. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान ओडिशा के गंजाम जिले के ओउल अजिज, डी गांधी, मकला दिलीप और जाजपुर जिले के जीतू राय प्रधान व किशोर प्रधान के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें… जाम से मिलेगी मुक्ति,लक्ष्मीपुर के नए बस पड़ाव से होगा बसों का संचालन, प्रस्ताव पास\

ओडिशा के थानों में दर्ज हैं दर्जनों मामले

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इन अपराधियों का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है.ओडिशा के विभिन्न जिलों में इन पर लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं और ये पहले भी जेल जा चुके हैं.ओउलअजिज पर 6, डी गांधी पर 7, मकला दिलीप पर 2 और जीतू प्रधान पर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में शामिल छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, दारोगा अभिनव राज, अंकुल कुमार, मनीष कुमार और जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीम को एसपी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >