Motihari News: जहरीली शराब से हुई थी 10 मौतें, अब यूपी के स्प्रिट सप्लायरों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस की दबिश

Motihari News:मोतिहारी के चर्चित जहरीली शराब कांड में पुलिस ने यूपी के स्प्रिट माफिया भाइयों के घर इश्तेहार चिपकाया है. 10 लोगों की मौत के जिम्मेदार इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उत्तर प्रदेश में लगातार छापेमारी कर रही है...

Motihari News: पूर्वी चंपारण के चर्चित जहरीली शराब कांड में पुलिस ने अब फरार मुख्य आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. अप्रैल माह में हुए इस कांड में 10 लोगों की जान चली गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को तुरकौलिया पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित नहोरा डरवा गांव में दबिश दी. यहाँ न्यायालय के आदेश पर मुख्य आरोपी स्प्रिट माफिया चंदन कुमार और उसके भाई सूरज कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है.

यूपी से जुड़े हैं मौत के सौदागरों के तार

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ था कि मोतिहारी में मौत बांटने वाली जहरीली स्प्रिट उत्तर प्रदेश से मंगवाई गई थी. इस मामले में यूपी के दो सप्लायर पहले ही सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं. अब पुलिस की नजर मुख्य सप्लायर चंदन और सूरज पर है, जो लगातार फरार चल रहे हैं. थानाध्यक्ष सम्पत कुमार ने बताया कि आरोपियों को सरेंडर करने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से यह कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है.

10 मौतों के बाद एक्शन में महकमा

बता दें कि इस पूरे मामले का खुलासा शंकर सरैया परसौना निवासी दिनेश यादव की शिकायत के बाद हुआ था. उनके चचेरे भाई प्रमोद यादव की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी. जांच में नागा यादव और खलीफा यादव का नाम सामने आया, जहाँ से शराब की सप्लाई हुई थी. पुलिस अब तक कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है और फरार भाइयों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

मोतिहारी के तुरकौलिया से आफताब आलम की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >