मोतिहारी: आधी रात को एक्शन में एसपी स्वर्ण प्रभात, तीन थानों में औचक निरीक्षण से हड़कंप

Motihari News: एसपी स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार देर रात पिपराकोठी, मधुबन और मुफस्सिल थाने का औचक निरीक्षण किया. कार्यशैली में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार की देर रात बड़ा एक्शन लिया. आधी रात को अचानक पिपराकोठी, मधुबन और मुफस्सिल थाना पहुंचकर एसपी ने औचक निरीक्षण किया. एसपी के इस औचक कदम से पुलिस महकमे और थाना परिसरों में हड़कंप मच गया.

सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती दावों की जमीनी हकीकत परखी

निरीक्षण के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने थानों की सुरक्षा व्यवस्था, ओडी ड्यूटी, रात्रि गश्ती, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की वास्तविक मौजूदगी और थाना अभिलेखों (रिकॉर्ड) के संधारण की बारीकी से जांच की. उन्होंने खुद कई महत्वपूर्ण फाइलों को खंगाला और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से विधि-व्यवस्था को लेकर जवाब-तलब भी किया.

लापरवाही पर कड़ी चेतावनी, फरार अपराधियों को दबोचने का निर्देश

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त लहजे में कहा कि कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने, अपराधियों पर नकेल कसने और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया. सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण में कुछ कर्मियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें सुधार करने की कड़ी चेतावनी दी गई. एसपी के इस कड़े रुख के बाद पूरे जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. 

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >