Motihari News: पुलिस ट्रेनिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एसपी ने अनुदेशकों को दिए प्रशिक्षण सख्त बनाने के निर्देश

Motihari News: मोतिहारी एसपी ने पुलिस प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग को लेकर अनुदेशकों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने प्रशिक्षण को और अधिक आधुनिक, प्रभावी और अनुशासित बनाने का निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: पूर्वी चम्पारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने प्रशिक्षु सिपाहियों को ट्रेनिंग दे रहे अनुदेशकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. इस बैठक में प्रशिक्षुओं की आउटडोर और इंडोर ट्रेनिंग की गहन समीक्षा की गई. एसपी ने दोटूक शब्दों में कहा कि प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, अनुशासित और आधुनिक बनाना जिला पुलिस की प्राथमिकता है.

आधुनिक ट्रेनिंग और अनुशासन पर जोर

बैठक के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस किया. उन्होंने कहा कि आज के समय में पुलिस को न केवल शारीरिक रूप से दक्ष होना चाहिए, बल्कि आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए मानसिक रूप से भी तैयार रहना जरूरी है.

गुणवत्ता और व्यवहारिक शिक्षा की समीक्षा

समीक्षा बैठक में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और व्यवहारिक प्रशिक्षण से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई. एसपी ने अनुदेशकों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षुओं के व्यवहार पर भी विशेष ध्यान दें, ताकि वे भविष्य में जनता के प्रति संवेदनशील और कानून के प्रति सख्त पुलिसकर्मी बन सकें. बैठक के अंत में बेहतर पुलिसिंग के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >