Motihari: सीसीटीवी पर स्प्रे मारकर ATM से चोरी, पुलिस टीम सस्पेंड

Motihari News: मोतिहारी में एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों की चोरी हुई है. चोरों ने सीसीटीवी पर स्प्रे कर वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस संगठित गिरोह की आशंका में जांच और छापेमारी कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

Motihari News: मोतिहारी जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है. भवानीपुर चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये चोरी कर लिये गए. इस सनसनीखेज वारदात के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गश्ती दल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

सीसीटीवी पर मारा स्प्रे

इसी एटीएम में हुई चोरी

चोरों ने इस चोरी को बेहद पेशेवर और सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया. एटीएम बूथ में घुसते ही चोरों ने सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे छिड़क दिया और आसपास के कैमरों को काला कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके. इसके बाद गैस कटर का इस्तेमाल कर मशीन को काटा गया और उसमें रखी नकदी लेकर चोर बड़ी आसानी से फरार हो गए. इस घटना से इलाके में दहशत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्याप्त है.

बैंक कर्मियों के आने का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि चोरी की गई सटीक राशि का पता बैंक अधिकारियों के मिलान के बाद ही चल सकेगा. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि मशीन में बड़ी रकम मौजूद थी.

राशि की जानकारी रिकॉर्ड देखने के बाद

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बूथ को घेरकर जांच शुरू कर दी है. बैंक अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है. मशीन में कितनी राशि थी, इसका सही पता बैंक रिकॉर्ड मिलान के बाद चलेगा. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गश्ती दल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

संगठित गिरोह का हाथ होने की आशंका

जिस सफाई से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे पुलिस इसे किसी अंतरराज्यीय या संगठित गिरोह का काम मान रही है. पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है. एसपी की इस सख्त कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फिलहाल, पुलिस टीम मामले का खुलासा करने के लिए तकनीकी सेल की मदद ले रही है.

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >