मोतिहारी: मेहसी स्टेशन पर टिकट धंधेबाज गिरफ्तार, रेलवे की बड़ी सफलता

Motihari News: मोतिहारी में रेलवे सुरक्षा बल और सीआइबी रक्सौल ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत मेहसी स्टेशन पर टिकट धंधेबाज को गिरफ्तार किया. आरोपी स्टेशन का कर्मचारी था। कार्रवाई में आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम शामिल थी. पढे़ं पूरी खबर…

मोतिहारी से अमरेश सिंह की रिपोर्ट

Motihari News: रेलवे सुरक्षा बल बापूधाम मोतिहारी और सीआइबी रक्सौल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मेहसी स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की. ऑपरेशन “उपलब्ध” के तहत टीम ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर से एक टिकट धंधेबाज को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

आरोपी था स्टेशन का ही कर्मचारी

पकड़ा गया आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि मेहसी स्टेशन के यूटीएस काउंटर पर काम करने वाले एसटीबीए ठेकेदार का कर्मचारी है. उसकी पहचान मेहसी थाना क्षेत्र के रजुआ बाखड़ी निवासी 33 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई.

छापेमारी में आरपीएफ और सीआईबी की टीम शामिल

इस कार्रवाई में बापूधाम मोतिहारी के आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद और सीआईबी रक्सौल के सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर मुर्मू, प्रधान आरक्षी बृजेश कुमार और प्रधान आरक्षी मृत्युंजय कुमार सिंह की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम ने आरोपी के रूम में जाकर उसे गिरफ्तार किया.

रेलवे सुरक्षा में मिली बड़ी सफलता

इस कार्रवाई से स्टेशन पर टिकट धंधे पर अंकुश लगाने और यात्रियों को सुरक्षित सेवा देने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >