मोतिहारी: पुलिस के रडार पर 131 फरार बदमाश, आठ लाख से अधिक के इनाम की घोषणा

Motihari News: पुलिस ने हत्या, लूट और शराब तस्करी जैसे गंभीर मामलों में फरार 131 अपराधियों पर 8.09 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. अपराधियों की गुप्त सूचना देने के लिए एसपी ने मोबाइल नंबर जारी कर नाम गुप्त रखने का भरोसा दिया है. जानिए पूरी खबर…

Motihari News: जिला पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है. पुलिस ने लूट, डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट, भू-माफिया और जहरीली शराब जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 131 शातिर अपराधियों पर कुल 8 लाख 9 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है.

जहरीली शराब और एटीएम कटिंग के आरोपियों पर सबसे बड़ा इनाम

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सबसे बड़ी इनामी राशि 25-25 हजार रुपये की है. यह इनाम तुरकौलिया के जहरीली शराब कांड के आरोपी चंदन कुमार व सूरज कुमार और रघुनाथपुर एटीएम कटिंग मामले के आरोपी हरियाणा निवासी साहजत व जुनैद पर घोषित किया गया है. इसके अलावा स्पिरिट तस्कर रंजीत यादव, राजकुमार राय, संजीव यादव और आर्म्स एक्ट के आरोपी राज मोहम्मद सहित कई बदमाशों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. बाकी आरोपियों पर 3 हजार से 8 हजार रुपये तक का इनाम है.

सूची में सबसे ज्यादा 43 शराब तस्कर शामिल, सूचना देने के लिए नंबर जारी

पुलिस द्वारा जारी सूची में सबसे अधिक 43 शराब तस्कर शामिल हैं. इसके अलावा लूट के 22, आर्म्स एक्ट के 16, डकैती के 14, स्पिरिट कांड के 12 और हत्या के 6 आरोपी शामिल हैं. एसपी ने जनता से अपील की है कि इन अपराधियों के बारे में पक्की सूचना मोबाइल नंबर 9031827100 पर दें. सूचना देने वाले को इनाम की राशि दी जाएगी और उनका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >