Motihari News: आंधी-पानी का कहर मध्य विद्यालय का कमरा टूटा, फसलें और घर तबाह

Motihari News: पताही में सोमवार रात आई तेज आंधी-पानी से भारी तबाही. मध्य विद्यालय मुजिया का फाइबर कमरा टूटा, फसलें बर्बाद, घर गिरा और पेड़ गिरने से यातायात व बिजली सेवा घंटों बाधित रही.पढे़ं पूरी खबर…

Motihari News: मोतिहारी जिला के पताही थाना क्षेत्र में सोमवार की रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से व्यापक पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है.चक्रवाती हवाओं के कारण गोनाही पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मुजिया उर्दू की छत पर बना फाइबर स्ट्रक्चर का कमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कमरे का ढांचा टूटकर बिखर गया, जिससे उसमें रखी सभी जरूरी सामग्रियां और दस्तावेज पानी में भीगकर खराब हो गए .

कहीं गिरा घर, तो कहीं पेड़ गिरने से यातायात और बिजली ठप

आंधी-तूफान ने क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी भारी तबाही मचाई है.बोकानेकला गांव के वार्ड 16 में कजरी कुंवर का घर ढह गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है. वहीं, पताही थाना चौक पर खड़े एक टेम्पू पर भारी पेड़ गिर जाने से वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा, पताही-शेखपुरवा पथ पर रूपनी के पास मुख्य सड़क पर पेड़उखड़कर गिर जाने से आवागमन घंटों बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा .

फसलों को भारी नुकसान, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

तेज आंधी के कारण क्षेत्र की सभी 15 पंचायतों में आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. कई जगहों पर बिजली के पोल और तार गिर जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है.देवापुर पंचायत में केला, परवल और अलुआ (शकरकंद) की फसलें बर्बाद हो गईं. इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने सरकार से अविलंब क्षति का आकलन करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है .

मोतिहारी / पताही से विकास कुमार सिह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >