पताही में पुलिस का बड़ा एक्शन: आधा दर्जन गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 25 आरोपी गिरफ्तार

Motihari News: पताही पुलिस ने आधा दर्जन गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 1 शराब कारोबारी, 9 फरार वारंटी और 15 शराबियों सहित कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

मोतिहारी / पताही से विकास कुमार सिह का रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी के पताही थाना पुलिस ने इलाके के करीब आधा दर्जन गांवों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस बड़ी और अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं और अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

गिरफ्तारियों का पूरा ब्यौरा (कुल 25 आरोपी)

थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर इन आरोपियों को पकड़ा है:

  • शराब कारोबारी (1): पदुमकेर गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8.400 लीटर शराब के साथ शराब तस्कर मो. आलम को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है.
  • फरार वारंटी (9): चम्पापुर गांव से रामश्रेष्ठ सिंह, शत्रुघ्न सिंह, मनोज सिंह, विपिन सिंह; पताही गांव से मुरारी शर्मा व मिंटू शर्मा और बखरी गांव से प्रभु महतो व शशिभूषण महतो सहित कुल 9 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है.
  • शराबी (15): शराब पीने के आरोप में दशरथ महतो, भरत महतो, मुनेश महतो, भरत साह, समेंन्द्र कुमार राम, ब्रजमोहन पंडित, रामचन्द्र पंडित, भूटानी पंडित, राम एकवाल साह, दुर्गा मंडल, कृष्णनंदन दास, रमेश बैठा, अमरेंद्र बैठा, किशोर मुखिया और शंकर सहनी को पकड़ा गया है.

सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी 25 आरोपियों (शराबियों, वारंटियों और कारोबारी) से थाने में आवश्यक पूछताछ की. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है.

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दास, थानाध्यक्ष बबन कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रेम शंकर यादव, दारोगा अजय कुमार और पंचरत्न सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >