Motihari News: कलश यात्रा झड़प मामले में बड़ी कार्रवाई, जिला पार्षद दिलीप सर्राफ गिरफ्तार

Motihari News: भंडार गांव में कलश यात्रा के दौरान हुई झड़प मामले में पुलिस ने जिला पार्षद दिलीप सर्राफ समेत दो को गिरफ्तार किया है. एसपी के निर्देश पर वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के पंचपकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार गांव में हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. बीती रात पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर जिला पार्षद दिलीप सर्राफ समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद और पथराव से जुड़ा है.

वीडियो के आधार पर हो रही पहचान

विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा के दौरान हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस इस वायरल वीडियो को मुख्य आधार बनाकर अन्य उपद्रवियों की पहचान कर रही है. झड़प में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले के सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

एसपी का सख्त संदेश: नहीं बख्शे जाएंगे उपद्रवी

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि जिले की शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. एसपी ने कहा कि उपद्रव फैलाने वाले चाहे कितने भी रसूखदार क्यों न हों या कहीं भी छुपे हों, पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी. पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील भी की है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >