Motihari News: तेज रफ्तार पिकअप ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही मौत

Motihari News: पूर्वी चम्पारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से 70 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश जारी है. पढे़ं पूरी खबर…

Motihari News: थाना क्षेत्र के इंगलिश चौक के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने कहर बरपाया. सड़क पार कर रही एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पिकअप ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद इंगलिश चौक के आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए.

मृतका की हुई पहचान

मृतक महिला की पहचान इंगलिश चौक स्थित नुनियावा टोला निवासी चनरदेव महतो की पत्नी मरछिया देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार पिकअप और उसके चालक की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है. इधर, वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >