Motihari News: कोटवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 19 वर्षीय साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा बेलवा माधो चौक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
साइकिल से घर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार युवक साइकिल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बेलवा माधो चौक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
भागने की कोशिश में पकड़ा गया ट्रक
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा. लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ लिया और जब्त कर लिया.
मौके पर पहुंची पुलिस, शव भेजा गया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
मोतिहारी के कोटवा से शिवम कुमार की रिपोर्ट
