Motihari News : चोरों का तांडव, पूर्व मुखिया के घर का दरवाजा तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवरात

Motihari News : मोतिहारी के कल्याणपुर में बरहरवा पंचायत के पूर्व मुखिया के घर 10 लाख की भीषण चोरी हुई है. चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर जेवरात और नगदी साफ कर दी. घटना के बाद पुलिस की सुस्ती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. जानिए खबर विस्तार से…

Motihari News : क्षेत्र के बरहरवा पंचायत के पूर्व मुखिया बम शंकर जायसवाल के घर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण सहित बड़ी मात्रा में नगदी लेकर फरार हो गए. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

शादी समारोह के दौरान हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, पूर्व मुखिया बम शंकर जायसवाल अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ नेपाल से घर आए हुए थे. रात में परिवार के सभी सदस्य घर के अन्य हिस्सों में सो रहे थे. इसी बीच चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाया और पीछे के दरवाजे से दाखिल हो गए. चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात और नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया.

पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीण नाराज

सुबह जब घर के लोग जागे और सामान बिखरा देखा, तब घटना का पता चला. पीड़ित परिवार ने तुरंत स्थानीय थाना को मामले की सूचना दी. हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. पुलिस की इस सुस्ती को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. पूर्व मुखिया ने पुलिस प्रशासन से मामले की जल्द जांच कर चोरी का खुलासा करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

मोतिहारी के कल्याणपुर से सुबोध कुमार सिंह का रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >