मोतिहारी : प्रखंड प्रमुख चुनाव की तिथि घोषित होते ही बढ़ी सियासी सरगर्मी, दोनों खेमों में बेचैनी

Motihari News: हरसिद्धि में 10 जून को होने वाले प्रखंड प्रमुख चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. पूर्व प्रमुख जानकी देवी और चंदा देवी के खेमों में पंचायत समिति सदस्यों को अपने पाले में करने की होड़ मची है. जानिए पूरी खबर…

हरसिद्धि से ब्रजकिशोर कुशवाहा की रिपोर्ट

Motihari News: प्रखंड प्रमुख पद के चुनाव की तिथि घोषित होते ही हरसिद्धि की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है. आगामी 10 जून को प्रमुख पद के लिए चुनाव होना तय हुआ है. इसके साथ ही प्रमुख पद के दोनों प्रमुख दावेदारों के समर्थकों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है. पंचायत समिति सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों खेमों द्वारा लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली हुआ पद 

ज्ञात हो कि पूर्व प्रखंड प्रमुख जानकी देवी के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. अविश्वास मत के दौरान जानकी देवी अपना बहुमत साबित नहीं कर सकीं, जिसके बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था. अब जिलाधिकारी सौरभ अग्रवाल द्वारा 10 जून को चुनाव की तिथि निर्धारित किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह उबाल पर है.

हाईकोर्ट के फैसले पर भी टिकी निगाहें 

पूर्व प्रमुख जानकी देवी के प्रतिनिधि व पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि प्रमुख पद से हटाए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है. मामले की सुनवाई 17 या 18 जून को संभावित है. ऐसे में चुनाव पहले और न्यायालय का निर्णय बाद में आने से स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है.

दावेदारी को लेकर बैठकों का दौर जारी 

दूसरी ओर प्रमुख पद की मजबूत दावेदार चंदा देवी के पति संतोष पासवान भी पंचायत समिति सदस्यों के बीच लगातार सक्रिय हैं. विभिन्न स्थानों पर बैठकों का आयोजन कर वे अपने पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >