मोतिहारी: फेनहारा में आंधी-बारिश का कहर, विशाल पेड़ मकान पर गिरा

Motihari News: फेनहारा में तेज आंधी-बारिश के दौरान विशाल पेड़ मकान पर गिरने से बड़ा नुकसान हुआ. घर क्षतिग्रस्त हो गया और 11 केवीए बिजली तार टूट गया. हालांकि परिवार सुरक्षित बच गया, लेकिन इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. पढे़ं पूरी खबर…

फेनहारा से शशि चंद्र तिवारी व नफीसुर्हमान रहमान की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण के फेनहारा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार देर शाम तेज आंधी और बारिश से इजोरवारा रोड स्थित खटाल के पास एक विशाल पेड़ चंदेश्वर प्रसाद के मकान पर गिर गया, जिससे घर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में पास से गुजर रही 11 केवीए बिजली लाइन भी टूट गई, जिसके कारण इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. 

अचानक बदले मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें

स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय मौसम अचानक बिगड़ गया. तेज हवा और बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ा पुराना पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे मकान पर गिर पड़ा. जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए.

घर का बड़ा हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

पेड़ गिरने से मकान की छत, दीवार और अंदर रखा घरेलू सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर के सभी सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए.

हो सकती थी बड़ी अनहोनी

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पेड़ कुछ देर पहले गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था. पेड़ के साथ बिजली तार टूटने से कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

बिजली आपूर्ति बाधित, प्रशासन को दी गई सूचना

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी. सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को टूटे बिजली तार से दूर रहने की सलाह दी गई है. फिलहाल इलाके में मरम्मत कार्य की तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >