मोतिहारी: क्राइम कंट्रोल को लेकर बड़ी बैठक, लंबित मामलों में तेजी लाने का निर्देश

Motihari News: मोतिहारी में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम और एसपी ने हाईलेवल बैठक की. अधिकारियों को गंभीर मामलों में तेजी से कार्रवाई कर अपराधियों को जल्द सजा दिलाने का निर्देश दिया गया. पढे़ं पूरी खबर…

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी में अपराधियों पर शिकंजा कसने और लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए जिला प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. पुलिस केंद्र में आयोजित हाईलेवल समीक्षा बैठक में डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने अधिकारियों के साथ गंभीर मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अपराधियों को जल्द सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर तेजी लाई जाएगी.

लंबित मामलों की हुई गहन समीक्षा

बैठक के दौरान त्वरित विचारण और सामान्य विचारण से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई. अदालतों में चल रहे केस, गवाहों की उपलब्धता, साक्ष्य की स्थिति और अभियोजन की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने रिपोर्ट पेश की.

पुलिस और अभियोजन विभाग में बढ़ेगा तालमेल

अधिकारियों ने कहा कि जिन मामलों की जांच पूरी हो चुकी है, उनमें जल्द कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी. इसके लिए पुलिस और अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया.

लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि लंबित मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संवेदनशील और चर्चित मामलों की लगातार मॉनिटरिंग होगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ उप समाहर्ता सह विधि प्रभारी, लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, अभियोजन पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >