मोतिहारी: फेसबुक पर दोस्त बना साइबर ठगों ने ऐंठे डेढ़ लाख रुपए, तलाश जारी

Motihari News: मोतिहारी में साइबर ठगी का मामला सामने आया. फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर 1.55 लाख ठगे गए. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराधियों की तलाश जारी है. पढे़ं पूरी खबर…

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari News: जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. इस बार फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवक को दोस्त समझकर कुल 1.55 लाख ठग लिए गए. मामला साइबर थाना मोतिहारी में दर्ज कराया गया है.

फेसबुक पर दोस्त बनकर ठगी

रक्सौल के दीपेंद्र कुमार कुशवाहा को फेसबुक मैसेंजर पर उनके परिचित मुकेश सिन्हा के नाम से मैसेज आया. प्रोफाइल और बातचीत असली जैसी लगी, जिससे दीपेंद्र ने विश्वास कर लिया. आरोपी ने पैसों की जरूरत बताते हुए अलग-अलग किश्तों में 1,55,000 यूपीआई के जरिए ट्रांसफर करवा लिए.

सिटी बैंक रसीद भी दिखाई

साइबर अपराधी ने भरोसा जीतने के लिए कथित बैंक रसीद और दस्तावेज भेजे. थोड़ी देर बाद दीपेंद्र ने असली मुकेश सिन्हा से संपर्क किया, तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ.

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. साइबर थाना मोतिहारी मामले की जांच में जुट गया है और आरोपी के ट्रांजैक्शन व फर्जी आईडी के आधार पर तलाश शुरू की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >