मोतिहारी: छठ व्रतियों को नगर निगम की बड़ी सौगात, बंजरिया में घाट और सेल्फी पॉइंट तैयार

Motihari News: बंजरिया पोखरा पर सोमवार को नवनिर्मित छठ घाट और आकर्षक सेल्फी पॉइंट का भव्य उद्घाटन किया गया. मेयर प्रीति कुमारी और उप मेयर ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया. इस दौरान क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए जल्द टेंडर जारी करने की घोषणा भी की गई. पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News:  नगर निगम क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण की कड़ी में सोमवार को वार्ड नंबर 3 स्थित बंजरिया पोखरा पर नवनिर्मित छठ घाट और सेल्फी पॉइंट का भव्य उद्घाटन किया गया. इस विशेष समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी, उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद और वार्ड पार्षद मालती देवी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. इस सौगात से स्थानीय ग्रामीणों और छठ व्रतियों में भारी हर्ष का माहौल है.

लोक आस्था के महापर्व को लेकर विशेष तैयारी

समारोह को संबोधित करते हुए मेयर प्रीति कुमारी ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों का समान रूप से विकास कराया जा रहा है. बंजरिया पोखरा की यह योजना विशेष रूप से लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में कोई असुविधा न हो. इसके साथ ही तालाब परिसर को खूबसूरत रूप देते हुए युवाओं के लिए एक आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

सड़कों के निर्माण को मंजूरी, जल्द निकलेगा टेंडर

मेयर ने वार्ड वासियों को एक और बड़ी सौगात देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 3 के चहुंमुखी विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है. अगले एक से दो दिनों के भीतर नगर निगम द्वारा इसके लिए एनआईटी (टेंडर) निकाला जा रहा है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे स्थानीय जनता को जर्जर रास्तों से मुक्ति मिलेगी. मौके पर पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार, विनोद सिंह और रवि कुमार सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >