Motihari News: क्रिकेट मैदान बना मातम का मैदान, वज्रपात से युवक की दर्दनाक मौत

Motihari News: मोतिहारी के बंजरिया प्रखंड में क्रिकेट खेलने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. जानिए खबर विस्तार से…

Motihari News: छौड़ादानो प्रखंड के सेमरहिया गांव में शुक्रवार शाम उस वक्त मातम पसर गया, जब क्रिकेट खेलने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सेमरहिया गांव के वार्ड संख्या 04 निवासी नवल साह के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार चंदन कुमार शुक्रवार संध्या अपने दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहा था. इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ. चंदन इसकी सीधी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई. साथ में खेल रहे युवक और आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया. सीओ ऋषभ सिंह यादव, अंचल अमीन सह प्रभारी राजस्व कर्मचारी सुभाष पासवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली.वहीं स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. अधिकारियों ने परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.

गांव में पसरा मातम


महज 20 वर्ष की उम्र में चंदन कुमार की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि चंदन मिलनसार स्वभाव का युवक था और गांव के युवाओं के साथ अक्सर क्रिकेट खेला करता था. अचानक हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है.

मोतिहारी से राज निखिल की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >