मोतिहारी: सड़क हादसे में पूर्व उप प्रमुख घायल, विधायक विशाल शाह ने जाना हाल

Motihari News: बंजरिया प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख अजीज बिहारी मंगलवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां-फुलवार मुख्य मार्ग पर अजगरी भोला चौक के पास हुई. जानिए पूरी खबर…

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari News: बंजरिया प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख अजीज बिहारी मंगलवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां-फुलवार मुख्य मार्ग पर अजगरी भोला चौक के पास हुई.

भैंस से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व उप प्रमुख अजीज बिहारी मंगलवार शाम को अपनी बाइक से मोतिहारी शहर से जनेरवा गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान अजगरी भोला चौक के समीप अचानक सामने एक भैंस आ गई. इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए. घटना के तुरंत बाद बंजरिया थाना की ईआरएसएस 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया.

विधायक ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

हादसे की सूचना मिलते ही नरकटिया विधायक विशाल कुमार शाह तुरंत निजी नर्सिंग होम पहुंचे. उन्होंने पूर्व उप प्रमुख से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. विधायक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. अजीज बिहारी के घायल होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और शुभचिंतक अस्पताल पहुंच गए. फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >