मोतिहारी के पताही से विकास कुमार सिह की रिपोर्ट
Motihari Jackal Attack: पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में बुधवार देर रात गीदड़ के हमले से अफरा-तफरी मच गई. गीदड़ ने घरों और खेतों में लोगों पर हमला कर आठ लोगों को घायल कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
घायलों को इलाज के लिए शिवहर और ढाका के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
घर और खेत दोनों जगह किया हमला
स्थानीय लोगों के अनुसार, गीदड़ देर रात कुछ घरों में घुस गया और लोगों पर हमला कर दिया. वहीं कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे, जहां भी गीदड़ ने उन्हें काट लिया.
घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं.
मुखिया ने दी घटना की जानकारी
पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह ने बताया कि बुधवार रात गीदड़ ने अलग-अलग स्थानों पर हमला किया, जिससे कुल आठ लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज सरकारी अस्पतालों में कराया जा रहा है.
ये लोग हुए घायल
गीदड़ के हमले में घायल लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है—
- गनी साह (वार्ड-9)
- कपिल साह (वार्ड-9)
- छठी देवी (वार्ड-9)
- लालू सहनी (वार्ड-14)
- रामबाबू कुमार (वार्ड-14)
- जयकुमार राम (वार्ड-14)
- माला कुमारी (वार्ड-12)
- मीना देवी
अस्पताल में चल रहा इलाज
सभी घायलों का इलाज शिवहर जीके सरकारी अस्पताल और ढाका सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.
ग्रामीणों में दहशत
एक साथ कई लोगों पर हुए इस हमले के बाद जिहुली गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से गीदड़ को पकड़ने तथा इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो.
यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
