मोतिहारी में गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार

Motihari News: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहे गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. लगातार 12 घंटे चली छापेमारी में पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार बरामद किया. पुलिस की कई टीम अन्य जिलों में जाकर इस गिरोह में शामिल लोगों को तलाश रही है.

Motihari News, सुजीत पाठक: मोतिहारी में अपराधियों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी जिला पुलिस ने पलनवा थाना क्षेत्र में एक अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. इस कार्रवाई में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, अर्धनिर्मित हथियार व हथियार बनाने की मशीनें जब्त की गई हैं. पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर SDPO रक्सौल के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया, जिसमें रामगढ़वा, भेलाही और रक्सौल थानों की टीमें शामिल थीं. इस संयुक्त ऑपरेशन में लगातार 12 घंटे तक छापेमारी चली, जिसके बाद इस अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया.

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और जवान

मास्टरमाइंड पंकज और राजेश्वर सिंह गिरफ्तार

पुलिस ने गन फैक्ट्री के संचालन में शामिल दो मुख्य आरोपी पंकज सिंह और राजेश्वर सिंह को मौके से गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि यह फैक्ट्री मुर्गी फार्म की आड़ में चलाई जा रही थी. उनकी निशानदेही पर दो और अपराधियों अमिताभ शर्मा (छपरा) और मोहम्मद नौयर आलम (मुंगेर) को भी गिरफ्तार किया गया. ये दोनों मुख्य टेक्नीशियन और ट्रेनर के रूप में काम कर रहे थे .

छापेमारी करती टीम

क्या- क्या बरामद हुआ

पुलिस की कार्रवाई में कई पिस्टल, कारबाइन, कारतूसों का जखीरा और हथियार बनाने की मशीनें बरामद की गई. एसपी ने बताया कि अमिताभ शर्मा की निशानदेही पर एक और कारबाइन, पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया गया है.

बरामद हथियार

टीम को दूसरे जिलों में भेजा गया

पुलिस ने इस पूरे मामले में प्राथमिक दर्ज कर ली है और सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. दो और विशेष टीमों को छपरा और मुंगेर भेजा गया, जहां से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क राज्यभर में हथियारों की सप्लाई का बड़ा केंद्र बन चुका था. हमारी टीम ने इस नेटवर्क को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता पाई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन 27 जिलों में अगले 24 घंटे होगी मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >