Motihari Crime: चकितवल गांव में पुलिस टीम की छापेमारी, 320 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Motihari Crime: जिले के पताही थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए चकितवल गांव से एक नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से करीब 320 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

मोतिहारी से विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट

Motihari Crime: मोतिहारी के पताही थाना पुलिस ने नशे कारोबारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोतिहारी के चकितवल गांव में छापेमारी की और मौके से 320 ग्राम गांजा बरामद किया है. छापेमारी में कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के इस एक्शन के बाद पूरे इलाके में अवैध नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी क चकितवल गांव में गांजे का अवैध कारोबार चल रहा है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम बनाकर गांव में छापेमारी की. छानबीन के दौरान एक व्यक्ति के पास से 320 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की हुई पहचान

पुलिस ने जिस आरोपी नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान चकितवल गांव निवासी विशुनदेव सिंह के रूप में हुई है. पुलिस बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि आरोपी इस कारोबार से कब से जुड़ा था और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है.

मोतिहारी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

थानाध्यक्ष बबन कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है.

यह भी पढे़ं: Motihari Mandi Bhav: आलू-प्याज और हरी सब्जियां हुईं बेहद सस्ती, किराना और ड्राई फ्रूट्स के ताजा भाव यहाँ चेक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >