मोतिहारी: ग्राहकों की EMI डकार गया रिलेशनशिप ऑफिसर, 1.82 लाख की वित्तीय धोखाधड़ी

Motihari Crime News: मोतिहारी में ग्राहकों से वसूली गई ईएमआई की 1.82 लाख रुपये की राशि कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय कथित तौर पर गबन करने के आरोप में पूर्व रिलेशनशिप ऑफिसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस गड़बड़ी से कई ग्राहकों के लोन खाते एनपीए हो गए हैं, जिससे उन्हें नया ऋण लेने में परेशानी हो रही है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari Crime News: मोतिहारी में ग्राहकों से वसूली गई ईएमआई की राशि कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय कथित तौर पर 1.82 लाख रुपये हड़पने के आरोप में एक निजी वित्तीय परामर्श कंपनी के पूर्व रिलेशनशिप ऑफिसर के खिलाफ छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.

कंपनी की जांच में सामने आया 1.82 लाख रुपये का गबन

प्राथमिकी के अनुसार न्यू ऑपर्ग्यूनिटी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने छतौनी थाना में आवेदन देकर बताया कि कंपनी विभिन्न बैंकों के समन्वय से स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण ग्राहकों को ऋण उपलब्ध कराती है. आंतरिक जांच के दौरान पता चला कि कंपनी के पूर्व रिलेशनशिप ऑफिसर चंदन कुमार ने ग्राहकों से वसूली गई ईएमआई की राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की.

ग्राहकों से वसूली गई किस्त की राशि नहीं की जमा

कंपनी के अनुसार रिलेशनशिप ऑफिसर की जिम्मेदारी ग्राहकों से नकद ईएमआई वसूलकर उसे कंपनी के खाते में जमा कराने की थी. आरोप है कि चंदन कुमार ने कई ग्राहकों से किस्त की राशि तो वसूल ली, लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया. जांच के दौरान कुल 1.82 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई.

कई ग्राहकों के लोन खाते हुए NPA

ईएमआई समय पर जमा नहीं होने के कारण कई ग्राहकों के ऋण खाते एनपीए (Non-Performing Asset) की श्रेणी में पहुंच गए. इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ा और उन्हें अन्य वित्तीय संस्थानों से नया ऋण लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कंपनी ने इसे ग्राहकों के साथ गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी बताया है.

छतौनी थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

शाखा प्रबंधक के आवेदन के आधार पर छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

छतौनी थाना के इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी फढ़ें: 30वां स्थापना दिवस पर राजद का शक्ति प्रदर्शन, तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >