मोतिहारी: राजन जी महाराज की अमृतवाणी से भक्तिमय हुआ शहर, श्रीराम कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

मोतिहारी के राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला.

मोतिहारी के राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. अवसर था प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज के एक दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ का. उनकी सुमधुर वाणी और भजनों ने उपस्थित जनसमूह को पूरी तरह से राममय कर दिया. कथा की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और व्यासपीठ के विधिवत पूजन के साथ हुई. जिसके बाद प्रेक्षागृह प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा.

भोजपुरी भजनों और मानस प्रसंगों की बही धारा

कथावाचक राजन जी महाराज ने जब मानस के प्रसंगों को भोजपुरी भजन के साथ पिरोकर सुनाया. तो वहां मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए. उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं. बल्कि जीवन जीने की कला है. उनके भजनों पर भक्त झूमते नजर आए और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया. जिला मुख्यालय सहित दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने पहुंचे थे.

आयोजन समिति ने किया भव्य स्वागत

कार्यक्रम के दौरान यजमान एवं आयोजन अध्यक्ष राय केशव शर्मा ने पंचदेव और व्यासपीठ की आरती उतारी. स्वागतकर्ता के रूप में नगर विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार और नित्या शर्मा ने कथावाचक को पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भव्य अभिनंदन किया. कार्यक्रम के आयोजन में जुटे सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और आपसी सद्भाव का संचार होता है. कथा के अंत में महाआरती का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर पुण्य के भागी बने.

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: रामकथा में गूंजा श्रीराम का आदर्श जीवन, राजन जी महाराज ने समय और धर्म का दिया संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >