एक झटके में उजड़ गई कई जिंदगियां! मोतिहारी में पिकअप और टेंपो की टक्कर से मचा कोहराम

Motihari Accident News: मोतिहारी के छपवा-बेतिया रोड स्थित नयका टोला के पास पिकअप और टेंपो की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत की सूचना है. आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Motihari Accident News: मोतिहारी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. छपवा-बेतिया रोड पर नयका टोला के समीप पिकअप और टेंपो के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना के बाद कई यात्री वाहन में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें: IPS Success Story: ‘पास होने लायक नंबर तो ले आओ’… पिता की बात लगी दिल पर, बेटा बन गया IPS अफसर

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया.

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

पुलिस जुटी जांच में

सूचना मिलने पर सुगौली थानाध्यक्ष अवनीश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. मृतकों की पहचान रुबिना खातून (30), आयसा खातून (22), जयद खान (7) और भैरों साह के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल चांद खान, शंकर कुमार शर्मा, रिफत प्रवीण, मनत प्रवीण को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: Raxaul Border Smuggling: रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 3.5 क्विंटल गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >