पूर्वी चंपारण के 28 सरस्वती विद्यालय निकेतन मॉडल स्कूलों का आज उद्घाटन, CM सम्राट चौधरी करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ

पूर्वी चंपारण जिले में 28 नए सरस्वती विद्यालय निकेतन मॉडल स्कूलों का आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा। इन स्कूलों में 26,927 छात्रों का नामांकन हो चुका है, जो आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।

Motihari Model School: पूर्वी चंपारण जिले के 28 सरस्वती विद्यालय निकेतन मॉडल स्कूलों का रविवार को उद्घाटन होगा. आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऑनलाइन माध्यम से इन विद्यालयों का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी संबंधित विद्यालयों में किया जाएगा.

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक उत्कृष्ट विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें.

उद्घाटन से पहले तैयारियों का लिया गया जायजा

उद्घाटन से पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन कुमार गिरी ने जिला स्कूल, पीपराकोठी, सेमरा, लखौरा समेत करीब आधा दर्जन मॉडल विद्यालयों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

अन्य विद्यालयों की तैयारियों की समीक्षा के लिए भी विभिन्न पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

विद्यालयों में चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश

डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को उद्घाटन कार्यक्रम से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया है. इनमें शामिल हैं.

  • विद्यालय भवन, परिसर और कक्षाओं की तैयारी.
  • शुद्ध पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति.
  • स्वच्छ शौचालय एवं साफ-सफाई.
  • फर्नीचर और कक्षा संचालन की आवश्यक सामग्री.
  • कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य आईटी सुविधाएं.
  • नए नामपट्ट और दिशा-सूचक बोर्ड.
  • सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्निशमन उपकरण.
  • मुख्यमंत्री के ऑनलाइन उद्घाटन के लाइव प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन.
  • स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की भागीदारी.
  • उद्घाटन के बाद नियमित कक्षाओं के संचालन की तैयारी.

28 विद्यालयों में 26,927 छात्रों का नामांकन

जिले के इन 28 मॉडल विद्यालयों में अब तक 26,927 छात्रों का नामांकन हो चुका है.

वर्गवार नामांकन इस प्रकार है.

कक्षानामांकित छात्र
कक्षा 96,954
कक्षा 107,365
कक्षा 115,047
कक्षा 127,009
कुल26,927

कई विद्यालयों में एक हजार से अधिक छात्र

डीईओ कार्यालय के अनुसार जिला स्कूल मोतिहारी में 2,171, बाकरपुर (कल्याणपुर) विद्यालय में 2,448, गायघाट हरसिद्धि में 1,903, मेहसी में 1,883, लखौरा में 1,790, चिरैया में 1,075, बखरी पताही में 1,055, सेमरा-बंजरिया में 1,053, केसरिया में 1,310 और तुरकौलिया में 1,444 छात्रों का नामांकन हो चुका है.

शिक्षा विभाग का कहना है कि इन मॉडल विद्यालयों के शुरू होने से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >