Motihari:प्रारंभिक विद्यालयों में फिर से शुरू होगी मासिक परीक्षा

प्रारंभिक विद्यालयों में फिर से मासिक परीक्षा होगी. इसी प्रकार वर्ष 2025 में दो बार त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

Motihari: मोतिहारी.प्रारंभिक विद्यालयों में फिर से मासिक परीक्षा होगी. इसी प्रकार वर्ष 2025 में दो बार त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. वहीं जून महीने असाइनमेंट वर्क दिए जाएंगे. विभाग के इस निर्णय के आलोक में एससीइआरटी ने कहा है कि वार्षिक एवं त्रैमासिक परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं जून 2025 के असाइनमेंट वर्क इ-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. एससीइआरटी की संयुक्त निदेशक प्रशासन सुषमा कुमारी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ को यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि इसकी जानकारी विद्यालय प्रधानों को दिया जाए ताकि कार्रवाई सुनिश्चित किया जा सके.

इस प्रकार होगी परीक्षा व असाइनमेंट वर्क

– मंथली एग्जामः मई, जुलाई, अगस्त, अक्तूबर, नवंबर 2025, जनवरी एवं फरवरी 2026- त्रैमासिक परीक्षा : जून एवं दिसंबर 2025- अर्धवार्षिक परीक्षाः सितम्बर 2025- वार्षिक परीक्षा: मार्च 2026

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sn satyarthi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >