देश के विकास के लिए मोदी सरकार ने किया काम: नित्यानंद

बाजार समिति के प्रांगण में बुधवार को एनडीए प्रत्याशी सह सांसद राधामोहन सिंह के पक्ष में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया.

चकिया. स्थानीय बाजार समिति के प्रांगण में बुधवार को एनडीए प्रत्याशी सह सांसद राधामोहन सिंह के पक्ष में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे लोजपा रामबिलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला. केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मोदी सरकार द्वारा दस सालों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया. कहा कि शौचालय यानी इज्जत घर बनवाने से लेकर राफेल खरीदने तक का काम मोदी सरकार ने किया है. वहीं लोजपा चिराग पासवान ने कहा कि अब तक के रूझान हमारे संकल्प के हिसाब से आ रहे हैं. मोदी तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग कल तक लाठी में तेल पिला रहे थे वही आज अच्छे शासन की बात करते हैं. कार्यक्रम को बिहार सरकार के मंत्री जमा खान, विधायक प्रमोद कुमार, पवन जयसवाल, शालिनी मिश्रा, पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह,लखन पटेल, अनिल यादव,सुभाष गुप्ता, संतोष कुशवाहा ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >