बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

छतौनी थाने के छोटाबरियारपुर में चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया.

मोतिहारी. छतौनी थाने के छोटाबरियारपुर में चोरी की नियत से घर में घुसे बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल युवक छोटाबरियारपुर निवासी रइस आजम का पुत्र आजाद हिन्दुस्तानी है. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसे शरीर पर चाकू के छह गहरे जख्म के निशान है. परिजनों ने बताया कि रविवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गये. इस बीच आधी रात को खटखट की आवाज पर नींद खुली. देखा कि कुछ लोग कैम्पस में घुसे है और साइकिल चोरी करने के लिए ताला तोड़ रहे थे. उन्हें पकड़ने के लिए शोर मचाया तो कुछ बदमाश भाग निकले, जबकि एक बदमाश आजाद के कमरे में घुस कर उसपर ताबड़तोड चाकू से हमला कर दिया. उसके गर्दन, बांह, पीछ सहित छह जगहों पर बदमाश ने चाकू से हमला किया. वह खून से लथपथ होकर गिर गया तो बदमाश ने पॉकेट से दो हजार रुपये भी निकाल लिया. उसके बाद फरार हो गया. हो-हल्ला की आवाज पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए. घायल आजाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. परिजनों ने किसी भी बदमाश को पहचानने से इंकार किया. उनके द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छाबनीन की.थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. बहुत जल्द बदमाशों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >