बदमाशों ने मारपीट कर 53 हजार कैश व बाइक छीना, प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना अंतर्गत बैरिया देवी स्थान बालू मंडी के पास अरुण कुमार को घायल कर बदमाशों ने 53 हजार कैश व बाइक छीन ली.

मोतिहारी . मुफस्सिल थाना अंतर्गत बैरिया देवी स्थान बालू मंडी के पास अरुण कुमार को घायल कर बदमाशों ने 53 हजार कैश व बाइक छीन ली. घटना बुधवा सुबह की बतायी जा रही है. घटना को लेकर अरुण ने थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि उसके ट्रक चालक ने सुबह में 53 हजार रुपये दिया. बालू मंडी के पास बाइक पर बैठा पैसा मिला रहा था. तबतक बाइक सवार बैरिया निवासी हरेंद्र राय व दो ने पहुंच मारपीट कर पैसा छीन लिया. वहीं गले से सोने का चेन व बाइक लेकर फरार हो गये. जाते-जाते धमकी दिया कि अगर पुलिस से शिकायत की तो अगली बार जान से मार देंगे. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >