Madhuban News: हनुमान गांव में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, दंपती समेत तीन गिरफ्तार

मधुबन के राजेपुर में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री पकड़ी। पति-पत्नी और पोते को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

Motihari Crime News: राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमान गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब बनाने और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई. पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया.

स्प्रिट और पैकेजिंग सामग्री जब्त

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 35 लीटर कच्चा स्प्रिट, 750 एमएल की 28 खाली बोतलें, मैक्डवेल और रॉयल स्टैग ब्रांड के रैपर, ढक्कन, ढक्कन बंद करने की सील तथा शराब को रंगीन बनाने वाला केमिकल बरामद किया.

घर में तैयार हो रही थी नकली विदेशी शराब

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि घर में ही अवैध रूप से विदेशी शराब तैयार कर उसकी पैकेजिंग की जाती थी और बाद में उसकी बिक्री की जाती थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया.

पति-पत्नी और पोता गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान कैलाश राय, उनकी पत्नी शैल देवी और पोता रितिक कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं कैलाश राय का पुत्र, जिसे पुलिस मुख्य आरोपी मान रही है, मौके से फरार हो गया.

फरार आरोपी की तलाश जारी

राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इस अभियान में पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन, राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ सहित पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >