मोतिहारी: MGCUB में PG की रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग शुरू, 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCUB), मोतिहारी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ओपन काउंसलिंग शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय के समर्थ (Samarth) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.

Motihari News: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCUB), मोतिहारी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय के समर्थ (Samarth) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने छात्रों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने की अपील की है.

इन PG कोर्सों में मिलेगा एडमिशन

ओपन काउंसलिंग के तहत निम्नलिखित पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा—

  • एमबीए (MBA)
  • एमबीए (फूड एंड एग्रीबिजनेस)
  • एमकॉम (M.Com)
  • एमएससी (वनस्पति विज्ञान)
  • एमएससी (भौतिकी)
  • एमएससी (गणित)
  • एमएससी (रसायन विज्ञान)
  • एमएससी (प्राणी विज्ञान)
  • मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस
  • एमए (संस्कृत)
  • एमए (गांधी एवं शांति अध्ययन)
  • एमए (गणित)
  • एमए (शिक्षा)

CUET PG 2026 स्कोर को मिलेगी प्राथमिकता

विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रवेश सबसे पहले CUET (PG) 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा. यदि इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो विश्वविद्यालय की निर्धारित पात्रता के अनुसार 10वीं (20%), 12वीं (35%) और स्नातक (45%) के अंकों के आधार पर तैयार कम्पोजिट मेरिट से प्रवेश दिया जाएगा.

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले संबंधित कोर्स की पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें. ऑनलाइन आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. इसके अलावा काउंसलिंग शेड्यूल, प्रवेश अधिसूचना और अन्य अपडेट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे.

कुलपति ने छात्रों से की आवेदन की अपील

कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और पारदर्शी उच्च शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है. ओपन काउंसलिंग योग्य विद्यार्थियों के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश का महत्वपूर्ण अवसर है.

वहीं, परीक्षा नियंत्रक प्रो. शिरीष मिश्रा ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते पंजीकरण पूरा करने की अपील की. जनसंपर्क पदाधिकारी शेफालिका मिश्रा ने भी देशभर के पात्र छात्रों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया.

यह भी पढे़ं: मोतिहारी: पुलिस लाइन में QRT और दंगा नियंत्रण बल की संयुक्त मॉक ड्रिल, एसपी ने दिए जरूरी निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >