Motihari: पॉलिटेक्निक कॉलेज में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को मेंटल हेल्थ, तनाव, अवसाद , उदासी के मामले से संबंधित मेंटल हेल्थ अवेयरनेस को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Motihari: मोतिहारी. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को मेंटल हेल्थ, तनाव, अवसाद , उदासी के मामले से संबंधित मेंटल हेल्थ अवेयरनेस को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. नगमा ज़मीर एवं उनके टीम सदर अस्पताल मोतिहारी द्वारा किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फजले सरवर डॉ नगमा ज़मीर, नैदानिक मनोवैज्ञानिक, उत्कर्ष उज्जवल, मनोवैज्ञानिक, अवधेश शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर प्राचार्य ने उपस्थित सभी छात्र -छात्राओं को मेंटल हेल्थ अवेयरनेस , सुसाइड प्रिवेंशन से संबंधित जानकारी दी. डॉ. नगमा ज़मीर, नैदानिक मनोवैज्ञानिक के द्वारा विस्तार से मेंटल हेल्थ, तनाव, अवसाद ,उदासी के मामले से संबंधित मेंटल हेल्थ अवेयरनेस से संबंधित जानकारी यथा एंग्जायटी, तनाव, अवसाद, इत्यादि उसके लक्षण तथा उसका निराकरण एवं सुसाइड प्रिवेंशन से संबंधित जानकारी छात्र -छात्राओं को दी गयी . कार्यक्रम का समापन डॉ स्मृति रतन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया .मौके पर प्रो. राणा रंधीर प्रताप, डॉ. प्रियंवदा, प्रो. जयंत राज, प्रो. गोविन्द साह, अशोक कुमार गौरव, अकिल अहमद, समीर प्रकाश, अभिरंजन कुमार तथा अन्य शिक्षक तथा शिक्षेकेत्तर कर्मी उपस्थित थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >