Motihari : राजस्व महाअभियान को लेकर सीओ ने की बैठक

प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को राजस्व महाअभियान को लेकर बैठक हुई.

घोड़ासहन. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को राजस्व महाअभियान को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ आनन्द कुमार ने की. सीओ ने बताया कि राजस्व व भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य भर में राजस्व महाअभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य घर-घर पहुंच कर भूमि संबंधित दस्तावेज और अशुद्धियों को दूर करने का लक्ष्य निर्धारित की गयी है. इसके लिए राज्य में आगामी 16 अगस्त से 15 सितंबर तक विभाग द्वारा गठित टीम के माध्यम से आपके घर पर जा- जाकर जमाबंदी पंजी की प्रति और जो आपके आवश्यक हो, वह आवेदन प्रपत्र वितरित करेंगे. वही सभी राजस्व मौजा में इस टीम के पहुंचने की तिथि अंचल के माइक्रो प्लान के माध्यम से दी जायेगी. मौके पर बीपीआरओ मनीष कुमार, सकलदेव कुमार,भोला यादव, दिनेश कुमार, डॉ सचिदानंद कुमार समेत सभी राजस्व कर्मचारी, मुखिया गण, सरपंच गण, समिति गण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SN SATYARTHI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >