Motihari: चमकी बुखार की जागरूकता को ले पीडीएस विक्रेताओं की हुई बैठक

अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल के सभागार में नगर परिषद व पंचायत के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की एक बैठक एमओ गौरव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

Motihari:रक्सौल . अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल के सभागार में नगर परिषद व पंचायत के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की एक बैठक एमओ गौरव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में गर्मी के मौसम में बच्चों में होने वाली चमकी बुखार नामक बीमारी से बचाव तथा इसकी रोकथाम हेतु उठाए जाने वाले आवश्यक कदम पर चर्चा की गयी. इस दौरान अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा. राजीव रंजन ने बताया कि अभी गर्मी की शुरूआत हुयी है. इसमें बच्चों में चमकी बुखार होने की संभावना रहती है. इसको लेकर जागरूकता की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि चमकी बुखार की लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अनुमंडल अस्पताल में भेजने की आवश्यकता है. उन्होंने पीडीएस दुकानदारों से कहा कि आप सभी लोग भी अपने स्तर से लोगों को जागरूक करे कि बच्चें को रात्रि में भर पेट भोजन कराने के बाद ही माता-पिता बच्चें को सोने दें. बच्चें में रात्रि में यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी की लक्षण दिखे तो उसे तुरंत अनुमंडल अस्पताल भेजें. उन्होंने बताया कि चमकी बुखार को लेकर अनुमंडल अस्पताल अलर्ट है. मौके पर बीएमसी अनिल कुमार, सुमित सिन्हा, पीडीएस दुकानदार सर्वदेव राय, पप्पु आलम, दिलीप बैठा, सुभाष कुमार कुशवाहा, जितेंद्र यादव, फरीद खान सहित अन्य विक्रेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >