संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत

शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरनरैना गांव में संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई.

चिरैया. शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरनरैना गांव में संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई. मृतका ऊषा देवी ग्रामवासी बबलू पासवान की पत्नी है. मृतका के गले में फंदे का निशान है, जिसके कारण प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है. वैसे पुलिस मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है. घटना के बाद उसके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं. पड़ोसियों की सूचना पर शिकारगंज पुलिस घर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष मो.शाहरुख ने बताया कि आवेदन मिलते ही एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >