ढेकहां में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कहां के लक्ष्मण टोला वार्ड नंबर- 2 में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मोतिहारी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढेकहां के लक्ष्मण टोला वार्ड नंबर- 2 में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.मृतका पैंतीस वर्षीय कुसुम देवी है. घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया जहां शव के पोर्स्टमाटम के बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि वर्ष-2011 में ढेकहां लक्ष्मण टोला निवासी चितरंजन महतो से उसकी शादी हुई थी.इसे दो पुत्र हैं.स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार की सुबह उठने के बाद घर से निकलकर बाहर बकरियां बांधी. उसके बाद क्या हुआ,कोई कुछ बताने से परहेज कर रहा है. इधर पुलिस ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक किसी के तरफ से आवेदन नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >