विवाहिता व उसकी मां को रस्सी से बांध का पीटा, प्राथमिकी

भटहां गांव में ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट बाइक के लिए विवाहिता व उसकी मां को रस्सी से बांध कर पीटा.

मोतिहारी. मुफस्सिल थाने के भटहां गांव में ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट बाइक के लिए विवाहिता व उसकी मां को रस्सी से बांध कर पीटा. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों को बंधक से मुक्त कराया, उसके बाद इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना को लेकर पीड़िता निशु कुमारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पति गुड्डू सहनी, ससुर लालबिहारी सहनी सहित आठ लोगों को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी पिछले साल हुई थी. शादी के एक माह बाद से दहेज में बुलेट बाइक के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे. शुक्रवार को उक्त सभी आरोपितों ने मिल गले में फंदा लगा लटकाने की कोशिश की. ग्रामीणों ने पहुंचकर जान बचायी. सूचना पर मायके से मां आयी. ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे लोग नहीं माने. दोनों को रस्सी से बांध बेरहमी से पीटा. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष शिप्रा राजपूत ने कहा कि आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >