Motihari news : 5 व 6 अप्रैल को मजूराहां में लगेगा कुश्ती का महाकुंभ

पूर्वी चंपारण जिला ग्रेपलिंग कुश्ती संघ के तत्वावधान में शहर के मजूराहां स्थित मैदान में 5 व 6 अप्रैल को कुश्ती का महाकुंभ लगेगा.

Motihari news : मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिला ग्रेपलिंग कुश्ती संघ के तत्वावधान में शहर के मजूराहां स्थित मैदान में 5 व 6 अप्रैल को कुश्ती का महाकुंभ लगेगा. इसकी तैयारी तेज कर दी गयी है. प्रतियोगिता में बिहार के कई राष्ट्रीय स्तर के महिला व पुरूष खिलाड़ी भाग लेंगे. करीब दो सौ खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है. इस प्रतियोगिता के आधार पर बिहार टीम का चयन होगा जो 10 अप्रैल को शिमला में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिससा लेगा. संघ के अध्यक्ष विनोद जायसवाल व सचिव अरुण सिंह ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए अलग अलग उपसमितियां गठित कर दी है और सबों के बीच जिम्मेवारियों का बंटवारा कर दिया है. मैदान से लेकर मंच तक व खिलाड़ियों के ठहरने व भोजन की पूरी व्यवस्था की जा रही है. किसी तरह की समस्या ने हो,इसको ध्यान में रखते हुए पूरी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >