Motihari: दुर्गापुजा को ले जिले के 804 स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात,होगी गहन निगरानी

दुर्गापूजा को ले जिला व पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी बढ़ गयी है. जिलावासी शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनायें

मोतिहारी. दुर्गापूजा को ले जिला व पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी बढ़ गयी है. जिलावासी शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनायें, और विधि व्यवस्था बनी रहे, इसको ध्यान में रखते हुए शहर से लेकर गांवों तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. कुल 840 स्थलों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी है और भक्तों को किसी तरह की समस्या न हो,इसका भी पुरा ख्याल रखा गया है. उनकी सहायता के लिए शहर से लेकर गांवों तक नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं. जिला दंडाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आदेश में दंडाधिकारियों को हर स्तर से प्रतिनियुक्ति स्थल पर मौजूद रहने व तमाम तरह की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. सदर अनुमंडल के 208,सिकराहना के114, पकड़ीदयाल के 107,अरेराज के 98,चकिया के151,रक्सौल के131 स्थलों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. डीएम-एसपी स्वंय पुरी निगरानी कर रहे हैं.

अनुमंडलवार वरीय पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी

पुजा के दौरान तमाम तरह की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव को सदर,अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा को सिकराहना,व उपविकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार को चकिया अनुमंडल का प्रभारी बनाया गया है. इसी तरह से जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान को पकड़ीदयाल,जिला बंदोबस्त पदाधिकारी कुमार विवेकानंद को रक्सौल,व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गणेश कुमार को अरेराज अनुमंडल की जिम्मेवारी दी गयी है.

बनाये गये हैं नियंत्रण कक्ष

तमाम तरह की सूचनाओं का अदाना प्रदान करने के लिए जिला से लेकर अनुमंडलों में नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं,जहां शिफ्टवार अधिकारियों,दंडाधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. समाहरणालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है वरीय उपसमाहर्ता निधि कुमारी को कक्ष का प्रभारी बनाया गया है. कक्ष का नंबर-06252-242418 सक्रीय रहेगा. इसी तरह से सभी अनुमंडलों में कक्ष बनाये गये हैं.

श्रद्धालुओं के सहायोग लिए शहर के इन स्थलों पर बना कक्ष

श्रद्धालूओं को किसी तरह परेशानी न हो इसको ले शहर के अलग अलग स्थलों पर कक्ष बनाये गये हैं,जहां पर्याप्त मात्रा में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इन स्थलों पर बना है कक्ष- छतौनी चौक,छतौनी बस स्टेंड चौक,कचहरी चौक,राजा बाजार,बलुआ,रघुनाथपुर चौक,गांधी चौक,मधुबन छावनी चौक,दुर्गा चौक बरियारपुर,चांदमारी चौक,ज्ञानबाबु चौक,कमेटी चौक,चैलाहा चौक,लखौरा थाना,तुरकौलिया थाना,कोटवा थाना,पीपराकोठी थाना व सुगौली थाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >