धूमधाम से मना नागपंचमी और सावन सोमवारी का त्योहार, शिवालयों में जलाभिषेक तो विषहर स्थानों पर नाग पूजा

सावन की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी के संयोग पर मधुबन में धार्मिक उत्साह देखने को मिला. शिवालयों में जलाभिषेक के साथ नाग देवता की पूजा हुई. कई जगह महावीरी झंडा आयोजित किया गया और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली.

मोतिहारी नागपंचमी: सावन की तीसरी सोमवारी के दिन नागपंचमी का संयोग होने से मधुबन क्षेत्र में आस्था का रंग और गहरा दिखा. शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, वहीं विभिन्न विषहर स्थानों पर नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. क्षेत्र के कई स्थानों पर महावीरी झंडा का भी आयोजन हुआ.

शिवालयों में किया जलाभिषेक

सोमवारी और नागपंचमी के संयोग पर सुबह से ही श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचने लगे. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की. विषहर स्थानों पर भी नाग देवता की पूजा को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला.

ग्रामीण इलाकों में पर्व को लेकर सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा. लोगों ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और सुरक्षा की कामना की.

कई जगहों पर हुआ महावीरी झंडा

पर्व के अवसर पर मधुबन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार, गांधी नगर चौक, बारा पाकड़, भेलवा, पकड़िया, कौड़िया, गुरमिया और खरसाल समेत कई जगहों पर महावीरी झंडा का आयोजन किया गया. वहीं गड़हिया और राजेपुर थाना क्षेत्र में भी महावीरी झंडा को लेकर आयोजन हुए.

आयोजन स्थलों पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे. धार्मिक आयोजनों को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही अलर्ट

महावीरी झंडा और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा. मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, गड़हिया बाजार थानाध्यक्ष आदित्य कुमार और राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ सशस्त्र बलों के साथ विभिन्न इलाकों में भ्रमणशील रहे.

पुलिस टीम ने आयोजन स्थलों और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया. अधिकारियों ने धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी रखी.

यह भी पढे़ं:

घर के पास ही सुनी जाएगी आपकी शिकायत, 18 अगस्त को मोतिहारी में लगेगा खास सहयोग शिविर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >