एलएनडी कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान, प्रधानमंत्री का संबोधन सुन छात्रों ने ली शपथ

एलएनडी कॉलेज में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ. इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया.

Motihari News: शहर के एलएनडी कॉलेज में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक ऑनलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में जुड़े. इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ध्यानपूर्वक सुना. संबोधन के बाद सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई.

प्रधानमंत्री के संदेश से युवाओं को मिली प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. संबोधन के बाद उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.

शिक्षकों ने युवाओं को किया प्रेरित

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्बादल भट्टाचार्य ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं. उन्हें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए. वहीं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार राकेश रंजन ने नशाखोरी के सामाजिक और राजनीतिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने की अपील की.

एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रविरंजन सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज में लगातार जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया.

नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश

कार्यक्रम के दौरान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की नुक्कड़ नाटक टीम ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी. नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति, उसके परिवार और पूरे समाज को खोखला कर देता है. कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने मोतिहारी एवं आसपास के क्षेत्रों में नशा मुक्ति के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: एमजीसीयू में आरबीआई का ई-बात कार्यक्रम, डिजिटल बैंकिंग पर विद्यार्थियों को किया जागरूक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >