आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या एक माई स्थान मन्दिर बंजरिया थाना के समीप आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मोतिहारी. नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या एक माई स्थान मन्दिर बंजरिया थाना के समीप आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर निगम द्वारा वार्ड में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन महापौर प्रीति कुमारी के द्वारा किया गया. साथ ही स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उन्हें सुचिबद्ध किया गया. इस दौरान वार्ड के विकास के लिए विभिनय योजनाओं को सूचीबद्ध कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र क्रियान्वित कराने के साथ साथ पानीनिकासी की समस्या के समाधान हेतु समूचे वार्ड में नाला एवं सड़क निर्माण से संबंधित योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही वार्ड में श्मशान घाट का निर्माण एवं छठ घाट का निर्माण कराया जायेगा. वहीं मुख्य सड़क के किनारे यात्रीशेड निर्माण, चैलाहां चौक पर सार्वजानिक शौचालय और पियाऊं का निर्माण, वार्ड में जगह चिन्हित कर पार्क का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया. मौके पर निदेशक डी आर डी ए पदाधिकारी. उपमहापौर लालबाबू प्रसाद, निगम पार्षद संतोष सिंह, सिटी मैनेजर अमित सहाय सहित सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >